विस्तारा का 23वां डेस्टिनेशन हुआ रायपुर

नई दिल्ली। सर्विस कैरियर विस्तारा ने आज रायपुर को अपने 23 वें गंतव्य के रूप में जोड़ने की घोषणा की। 31 मार्च 2019 से, विस्तारा दिल्ली और रायपुर के बीच दोहरी दैनिक उड़ानें संचालित कर  दोनों शहरों के यात्रियों को एक ही दिन में वापसी का सुविधाजनक विकल्प प्रदान करेगा। साथ ही रायपुर और अमृतसर, चंडीगढ़, श्रीनगर, जम्मू, लखनऊ और वाराणसी के बीच सुविधाजनक वन-स्टॉप कनेक्शन होगा। सभी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष चैनल पर इकॉनोमी क्लास में इंट्रोडक्टरी ऑल-इनक्लूसिव वन-वे फेयर 2698 रुपये से बुकिंग प्रारंभ हो चुकी है। रायपुर से आने-जाने वाले ग्राहकों को यात्रा की तीन श्रेणीयों के विकल्प सहित बेहतर कनेक्टिविटी और अधिक यात्रा विकल्प प्रदान करते हुए विस्तारा का उद्देश्य छत्तीसगढ़ में स्थित उद्योगों और व्यवसायों की सेवा करना है। राज्य की राजधानी व प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशों के केंद्र के रूप में रायपुर के बढ़ते महत्व के कारण, विस्तारा के बढ़ते नेटवर्क में रायपुर एक आदर्श स्थान है।
विस्तारा के चीफ स्ट्रेटेजी एंड कमर्शियल ऑफिसर संजीव कपूर ने कहा कि हमें भारत के सबसे तेजी से बढ़ते राज्यों में से एक छत्तीसगढ़ में संचालन शुरू करते हुए अत्यधिक प्रसन्न्ता हो रही है, जहाँ रायपुर से आने और जाने के लिए दैनिक उड़ानें शुरू हो रही हैं। विस्तारा भारत की एकमात्र एयरलाइन है जो प्रीमियम इकॉनामी क्लास सहित यात्रा की तीन श्रेणियों प्रदान करता है। साथ ही विस्तारा ने बेहतर यात्रा विकल्पों की तलाश करने वाले ग्राहकों के लिए सेवा का एक स्तर डिजाइन किया है।  रायपुर से दिल्ली जाने वाले और अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों के लिए जाने वाले यात्रियों को दिल्ली के टी3 पर निर्बाध समान टर्मिनल घरेलू-अंतर्राष्ट्रीय स्थानान्तरण से भी लाभ होगा, जहाँ से विस्तारा संचालित होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.