फ्लेम्स 2 के साथ प्यार ही प्यार

नई दिल्ली ।   कोचिंग वाले प्यार में इस बार सरप्राइज टेस्ट होने वाले हैं। इस बात का पता 18 अक्टूबर को ही चलेगा कि कौन पास होने वाले है और कौन फेल। इस कोचिंग वाले प्यार को लेकर फ्लेम्स सीज़न 2 आने को तैयार है। टीज़र के बाद इसके मेकर्स ‘द टाइमलाइनर्स’ ने इस सीरीज़ का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। ट्रेलर को देखकर इस सीज़न के प्लॉट के बारे में कुछ-कुछ अनुमान लगाया जा सकता है।

ट्रेलर में इशिता और रजत की लव लाइफ के आगे की कहानी दिखाई गयी है। इस रिलेशनशिप में वो समस्याएं आ गई हैं, जो टीनएजर्स वाली मोहब्बत में आती हैं। ब्रेकअप की वजह पर्सनल न होकर मम्मी पापा भी हो सकते हैं। इशिता और रजत की लव लाइफ ही बुरे दौर से नहीं गुजर रही है, बल्कि गौरव और अनुषा के बीच कई सारी प्रॉब्लम्स आ चुकी हैं। इस बार सीरीज़ में रिलेशनशिप के बीच आने वाली हीनभावना को भी दिखा जाएगा। इसके अलावा कपल्स के बीच पर्सनल स्पेस को लेकर आने वाली समस्या के बारे में दिखाया जाएगा। अब देखना होगा कि इन सभी समस्याओं से इशिता-रजत और गौरव-अनुषा की जोड़ी कैसे निपटती है।
ट्रेलर यहां देखें –  https://youtu.be/h3bWITTiANE

 

टीवीएफ प्ले एवं एमएक्स प्लेयर पर देखिए का दूसरा सीज़न, शुक्रवार, 18 अक्टूबर, 2019 से।

Leave a Reply

Your email address will not be published.