नई दिल्ली। Horror स्टोरीज़ में आप यकीन करते हैं? यदि ना है। तो प्रश्न उठता है कि फिर आपको टीवी-फिल्मों की Horror स्टोरीज़ भी डराती नहीं होंगीं। ऐसे में जल्द ओटीटी प्लैटफार्म पर आपको रियल हाॅरर स्टोरीज़ डराने आ रही हैं।
रियल Horror स्टोरी
सोचिये जब एक काल्पनिक डरावनी कहानी लोगो के दिल को दहला सकती हैं। क्या होगा जब सबको ऐसे शख्स की कहानी देखने मिलेगी जिसने असल मे भूत को अनुभव किया हैं। ऐसी अप्राकृतिक परिस्थियों को देखा हैं जो कल्पना से भी परे हैं। जी हां सच्ची स्टोरी और असल अनुभवों को वेब सीरिज़ के जरिये उतारने की कोशिश कर रहे हैं डायरेक्टर हंसल मेहता के बेटे जय मेहता और निर्माता हैं (ऑलमाइटी मोशन पिक्चर) की प्रभलीन कौर।
किताब ‘घोस्ट हंटर सौरव तिवारी’
किताब ‘घोस्ट हंटर सौरव तिवारी’ के जीवन की सच्ची घटनाओं और सुपरनैचुरल परिस्थितियों से सरोकार हुए उनके अनुभव दर्शकों को झखझोर कर रख देंगे। इस सीरीज को लिख रहे है मशहूर राइटर सौरव डे जिन्होंने खुद सुपरनेचुरल एक्टिविटी को महसूस किए हैं। इस कहानी को लिखने के लिए वो बेहद रोमांचित हैं क्योंकि वो खुद बचपन से पैरानॉर्मल एक्टिविस्ट गौरव तिवारी के द्वारा सुलझाए गए कहानियों को देख चुके हैं।
6भाषाओं में ये रियल Horror स्टोरीज़
निर्माता प्रभलीन कौर ने किताब ‘घोस्ट हंटर सौरव तिवारी’ के ऑफिसियल राइट्स खरीद लिए हैं और डायरेक्टर जय मेहता के साथ मिलकर जल्द ही इस वेबसीरिस का निर्माण किया जाएगा । चूंकि हर घर और हर दर्शक तक ये असल , अकाल्पनिय कहानी पहुंचे इसीलिए 6 अलग भाषाओं में इसे बनाया जाएगा।

