बेंगलुरु। वैलेंटाइन वीक 2026 के दौरान Flipkart पर कुल डिमांड में 1.42 गुना वृद्धि दर्ज की गई। 7 से 12 फरवरी के बीच प्लेटफॉर्म पर गिफ्टिंग और लाइफस्टाइल कैटेगरी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। Flipkart के #FlipTrends डेटा के अनुसार, इस दौरान बेबी पिलो की बिक्री 21 गुना और सॉफ्ट टॉयज़ की 15 गुना बढ़ी, जो दर्शाता है कि ग्राहकों ने इस बार पर्सनल और भावनात्मक गिफ्ट्स को प्राथमिकता दी। ऑर्डर वैल्यू 14 फरवरी को सुबह 9 से 10 बजे के बीच सबसे ज्यादा रही, जबकि शाम 7 से 8 बजे के बीच दूसरा बड़ा स्पाइक देखा गया।
फैशन, होम डेकोर और ब्यूटी जैसी श्रेणियों में मांग में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई, जो यह संकेत देती है कि वैलेंटाइन डे अब केवल एक दिन तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि पूरे सप्ताह चलने वाला प्यार का एक उत्सव बन चुका है। रोज डे से लेकर टेडी डे तक, ग्राहकों ने प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग कैटेगरी में खरीदारी की। इस दौरान लोकप्रिय प्रोडक्ट्स के ऑर्डर्स में 1.41 गुना की बढ़ोतरी और सर्च क्वेरीज में 1.26 गुना की उछाल देखने को मिली। कुकीज, बिस्किट्स, घड़ियां, सॉफ्ट टॉयज और चॉकलेट्स विभिन्न कस्टमर सेगमेंट्स में सबसे पसंदीदा गिफ्टिंग विकल्प बनकर उभरे।
Flipkart पर वैलेंटाइन वीक की शॉपिंग से यह भी सामने आया कि लोग वेलेंटाइन डे को अब ज्यादा घर पर और व्यक्तिगत रूप से मनाना पसंद कर रहे हैं। माहौल को अच्छा बनाने वाले प्रोडक्ट्स जैसे शोपीस, लाइट्स और आर्टिफिशियल फ्लावर्स में 1.6 गुना की ग्रोथ दर्ज की गई, जो इस बात को दर्शाती है कि ग्राहक बड़े जेस्चर की बजाय अनुभवों पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं। जैसे-जैसे हफ्ता आगे बढ़ा, लोगों ने केक, पेस्ट्री और मग्स के ऑर्डर दिए, जो यह दिखाता है कि वैलेंटाइड वीक से वैलेंटाइन डे आते आते लोगों के प्लान्स बदलते रहे।
7 से 14 फरवरी 2026 के बीच Flipkart Minutes में जबरदस्त डिमांड देखने को मिली और इसमें साल-दर-साल आधार पर 7 गुना की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह ऑकेजन-आधारित शॉपिंग में क्विक कॉमर्स की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।
वैलेंटाइन वीक की खरीदारी ‘RelationShop’ के ज़रिए भी सामने आई। यह एक क्यूरेटेड इन-ऐप अनुभव था, जिसे ‘सिचुएशनशिप’ से लेकर ‘मूविंग ऑन’ तक, रिश्तों के आधुनिक चरणों के इर्द-गिर्द तैयार किया गया था। इस पहल ने ग्राहकों के गिफ्ट खोजने और खरीदने के तरीके को नया आयाम दिया। ग्राहकों ने केवल प्रोडक्ट कैटेगरी के आधार पर नहीं, बल्कि अपने रिश्ते के मौजूदा पल और भावनात्मक संदर्भ के जरिए शॉपिंग किया । ‘टॉकिंग फेज’ सबसे अधिक शॉप किया गया चरण बनकर उभरा, जिसमें ईयरफोन्स, लेट-नाइट स्नैक्स, एनर्जी ड्रिंक्स, बोर्ड/कार्ड गेम्स और चॉकलेट्स जैसे गिफ्टिंग प्रोडक्ट्स को सबसे ज़्यादा पसंद किया गया।
गिफ्टिंग ट्रेंड्स में भावनात्मक और मज़ेदार सरप्राइज़ साफ नजर आए—चॉकलेट्स की बिक्री 2 गुना हो गई, बेबी पिलो में 21 गुना की उछाल, सॉफ्ट टॉयज में 15 गुना, शोपीस में 14 गुना, महिलाओं की फैशन रिंग्स में 14 गुना, ग्रीटिंग कार्ड्स में 13 गुना और वैलेंटाइन गिफ्ट सेट्स में 13 गुना की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
ऑर्डर वैल्यू 14 फरवरी को सुबह 9 से 10 बजे के बीच सबसे ज्यादा रही, जबकि शाम 7 से 8 बजे के बीच दूसरा बड़ा स्पाइक देखा गया। Gen Z शॉपर्स ने वैलेंटाइन वीक को सेल्फ-एक्सप्रेशन के तौर पर अपनाया और पार्टनर्स से आगे बढ़कर Galentine’s Day भी सेलिब्रेट किया। 13 फरवरी को परफ्यूम्स, ग्रीटिंग कार्ड्स, रिंग्स और नेकलेस सबसे लोकप्रिय प्रोडक्ट्स रहे।
शहरों की अगर बात करें तो कोलकाता और हैदराबाद जैसे मेट्रो शहरों के साथ-साथ रांची, सिलीगुड़ी, लुधियाना और देहरादून जैसे टियर-1 प्लस शहर Flipkart Minutes पर वैलेंटाइन वीक शॉपिंग के लिए अग्रणी बाजार बनकर उभरे।

