पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र में सत्ता में आने पर ‘सभी पिछड़े राज्यों’ को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाएगा। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता नीतीश ने पटना में एक समारोह से इतर पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की।
उन्होंने कहा, ‘‘अगर हमें (गैर-भाजपा दल) केंद्र में अगली सरकार बनाने का मौका मिलता है तो सभी पिछड़े राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाएगा। ऐसी कोई वजह नहीं है कि यह नहीं किया जा सकता।’’
इस योजना के तहत बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों के 1,09,647 वार्डों में 11 लाख 77 हजार से अधिक सोलर स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठापन होगा।
मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हो रहे चँहुमुखी विकास का प्रकाश प्रदेश में व्याप्त सभी अंधेरों को दूर करेगा। pic.twitter.com/EYXRcZQ77i
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 15, 2022
नीतीश ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाता तोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और वामदलों सहित सात दलों के महागठबंधन के साथ बिहार में सरकार बनाई थी।

