मुंबई। भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी से पटना में मुलाकात की, जिसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। पाखी ने कहा, “सम्राट जी से आशीर्वाद लिया, उनके नेतृत्व में बिहार का भविष्य सुरक्षित दिखता है। मैं उनकी ‘सबका साथ, सबका विकास’ नीति से प्रभावित हूँ।” पाखी हेगड़े ने टीवी शो “मैं बनूंगी मिस इंडिया” से करियर शुरू किया और कई भोजपुरी-हिंदी फिल्मों में काम किया है। पहले भी उनका भाजपा नेताओं से जुड़ाव रहा है। अब देखना है कि क्या वो राजनीति में कदम रखेंगी।

