नई दिल्ली। सोनी सब का पुष्पा इम्पॉसिबल एक सिंगल मां पुष्पा (करुणा पांडे) की उल्लेखनीय कहानी बताता है, जो अपने और अपने बच्चों के लिए सम्मानजनक और प्रतिष्ठित जीवन पाने की असाधारण यात्रा पर निकली है। उसका अटूट दृढ़ संकल्प और बहादुरी न केवल उसके बच्चों के लिए बल्कि उसके आसपास के लोगों के लिए भी प्रेरक है। पिछले एपिसोड्स में, पुष्पा का परिवार उसे मनाता है कि वह अपने टिफिन व्यवसाय को न छोड़े और ज़िम्मेदारियां बांट दे, इस प्रकार वह बापोद्रा चॉल की महिलाओं की मदद से अपनी टिफिन सेवा जारी रखने का फैसला लेती है। अब आने वाले एपिसोड्स में, पुष्पा जन्माष्टमी उत्सव के दौरान रांकी जाने और वहां की महिला बुनकरों को पटोला बनाने की उसकी उद्यमशीलता यात्रा में शामिल होने के लिए मनाने का फैसला करती है। जब जब पुष्पा और दो अन्य महिलाएं रास्ते में ही होती हैं, तो कुछ रहस्यमय लोग उनका अपहरण कर लेते हैं। पुष्पा खुद को असहाय महसूस करती है और उसे समझ नहीं आता है कि क्या हो रहा है और सोचती है कि इसके पीछे कौन हो सकता है। \
पुष्पा का किरदार निभाने वाली, करुणा पांडे ने कहा, “स्क्रीन पर पुष्पा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री के रूप में, मुझे कई ऐसी स्थितियों और भावनाओं का अनुभव करने का मौका मिलता है, जिनका अनुभव कोई व्यक्ति अपने जीवन में करता है। अपने पटोला उद्यम को स्थापित करने के सफर के दौरान, पुष्पा का अपहरण हो जाता है। यह निश्चित रूप से दर्शकों को चौंका देगा क्योंकि वे कहानी में कुछ गंभीर और रोमांचक स्थितियां देखेंगे।”
ट्विस्ट के लिए देखते रहिए, पुष्पा इम्पॉसिबल, सोमवार-शनिवार, रात 9:30 बजे केवल सोनी सब

