इस वर्ल्ड म्यूजिक डे पर, सोनी YAY! ने ‘फिर दिल बोलेगा YAY!


मुंबई ।
कहते हैं कि संगीत इंसान की कल्पनाओं को पंख देता है। संगीत सीमाओं और भाषाओं से परे जाकर लोगों को करीब लाने और उनके बीच खुशियाँ बांटने की ताकत रखता है। खासकर विभिन्न आयु वर्गों के बच्चे नर्सरी राइम्स, जिंगल्स और गीतों के म्यूजिकल नोट्स सुनकर तुरंत मुस्कुराने लगते हैं। अभी बच्चे अपना समय घर पर गुजार रहे हैं, जो उनके लिये कठिन काम है। इसलिये सोनी YAY! इस वर्ल्ड म्यूजिक डे पर बच्चों के लिये उम्मीद जगाने वाला एक गीत फिर दिल बोलेगा YAY! लाकर संगीत की इस ताकत का जश्‍न मना रहा है।

इस विशेष गाने के जरिये यह किड्स एंटरटेनमेन्ट चैनल बच्चों को संभालना, उनके धैर्य की प्रशंसा करना और उन्हें आने वाले सुखद दिनों की उम्मीद भरी झलक देना चाहता है। यह गीत एक असाधारण कहानी दर्शाता है जिसमें मौजूदा स्थिति में बच्‍चों के संघर्ष की सराहना की गई है। इसमें बताया गया है कि कैसे वे बोरियत को दूर करने के लिये कैसे नए-नए और मजेदार तरीके निकालते हैं। इसके आकर्षक बोल ‘‘दिल बोलेगा YAY!’’ आशावादी हैं और यह गीत सभी आयु वर्गों के लोगों को बेहतर बनाने के लिए बिल्‍कुल परफेक्‍ट है।

 

 

‘‘इसमें कोई संदेह नहीं कि हम जो भी काम करते हैं उसमें बच्‍चे मुख्‍य केंद्र होते हैं और अभी की स्थिति में देशभर के बच्चों ने बड़ी बहादुरी दिखाई है। यह देखकर अच्‍छा लगता है। मूड को अच्छा करने के लिये संगीत से बेहतर कुछ नहीं होता है और इसलिये हमने अपने नन्हे प्रशंसकों के लिये यह उम्मीद भरा गीत बनाया है, ताकि उनका मनोबल बढ़े। इसे लॉन्च करने और बच्चों में आने वाले मस्ती भरे दिनों की आशा जगाने के लिये वर्ल्ड म्यूजिक डे से बेहतर दिन नहीं हो सकता था।’’
लीना लेले दत्ता, बिजनेस हेड, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया, किड्स जोनर!

इसी भावना पर जोर देते हुए, चर्चित सिंगर्स जैसे अरविंद वेगडा, MC सन्ना और आफताब सिंह  इस पहल में चैनलको सपोर्ट करने के लिए एक साथ आए। इन्‍होंने ‘फिर दिल बोलेगा YAY!’ गाने का अपना खुद का वर्जन तैयार किया जो सोनी YAY! के नन्हे प्रशंसकों के लिये बोनस बन गया है।

 

 

 LINK –

Leave a Reply

Your email address will not be published.