चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूजा-अर्चना : डॉ विभय कुमार झा

मधुबनी। मिथिला के शक्तिपीठ में शुमार उच्चैठ वासिनी माँ भगवती के सामने आज दर्जनों युवाओं ने गुहार लगाई। लोकजनशक्ति पार्टी के युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ विभय कुमार झा की अगुवाई में काफी युवाओं ने बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री चिराग पासवान को देखना चाहते हैं। आज विशेष पूजा अर्चना की गई।

युवा लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ विभय कुमार झा ने कहा कि माई सबकी सुनती हैं। उच्चैठ वासिनी माँ छिन्मस्तिका सबकी मनोकामना पूरी करती हैं। आज सवेरे हमने भी अपने भाइयों-साथियों के साथ गुहार लगाई। विकसित और सुरक्षित बिहार के लिए। हम सबने विशेष पूजा अर्चना की। माई से प्रार्थना की कि हमारे नेता और बिहार के सपूत सांसद श्री चिराग पासवान जी को बिहार का मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त करें।

डॉ विभय कुमार झा ने बताया कि जल्द ही इसी मंदिर के परिसर में विशाल जागरण किया जाएगा। इसमें सांसद श्री चिराग पासवान, युवा लोजपा के अध्यक्ष श्री प्रणव कुमार सहित केंद्रीय स्तर के कई नेता पधारेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.