नई दिल्ली। अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पूर्वी दिल्ली के बद्रीनाथ पार्क पश्चिमी विनोद नगर में पतंजलि योग पीठ के सहयोग से मैथिल यूथ परिषद(एमवाईपी) ने भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पतंजलि योग पीठ के योग शिक्षकों ने योग से होने वाले फायदे को बताया और योग अभ्यास भी करबया। शिविर में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
आयोजन में कई गण्यमान व्यक्ति ने हिस्सा लिया। भाग लेने वाले प्रमुख व्यक्ति में एमवाईपी के राष्ट्रीय संयोजक बसंत झा वत्स, पूर्वी दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के पूर्व मेयर श्री विपिन बिहारी जी, भाजपा विनोद नगर मंडल अध्यक्ष रवि नेगी, पूर्व निगम पार्षद श्रीमती शरला चौशरी जी, पूर्व निगम पार्षद श्री तेजपाल जी, एवं पतंजलि योगपीठ के बहुत से पदाधिकारीयों ने हिस्सा लिया।
बसन्त झा ने बताया कि योग हमारी परंपरा रही है। हमसबों को योग करना चाहिए, योग हमे अनुशासन सिखाता है, तन और मन को समृद्ध बनाता है। योग से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
एमवाईपी के अन्य पदाधिकारीयों में सूर्यनन्द झा, कमलेश सहित कई कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

