सोनी सब के ‘वंशज’ में युक्ति मुल्तानी की एंट्री

नई दिल्ली। सोनी सब का शो ‘वंशज’ पुरुष-प्रधान महाजन साम्राज्य में चुनौतियों का सामना करने वाली युविका (अंजलि तत्रारी) के जीवन को दर्शाता है, जहां उसके परिवार के सदस्य ही इस व्यवसाय का अधिकार हासिल करने के लिए हर तरह से लड़ने को तैयार हैं। यह शो दृढ़संकल्पित युविका (अंजलि तत्रारी) की कहानी बताता है, जहां वह डीजे (माहिर पांधी) की निरंतर कुटिल चालों का डटकर सामना करती है। एक-दूसरे से जारी उनकी लड़ाई में तब एक गंभीर ट्विस्ट आता है जब युविका डीजे द्वारा लगाई गई आग में फंस जाती है। दर्शकों को आगामी एपिसोड्स में एक महत्वपूर्ण मोड़ देखने को मिलेगा, क्योंकि शो ने एक साल का लीप लिया है, जिससे वंशज में एक नया अध्याय जुड़ेगा। जबकि डीजे अपनी सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी युविका को हराकर अपनी जीत का जश्न मना रहा है, युविका की मां भूमि (गुरदीप कोहली) अपनी बेटी को खोने के दुःख से उबरने को लेकर संघर्ष कर रही है, और धीरे-धीरे अवसाद की स्थिति में जा रही है। युविका की अनुपस्थिति में, एक आश्चर्यजनक मोड़ को दर्शकों की प्रतीक्षा है – उम्मीद की एक किरदार जगी है जिसके अनुसार युविका को शायद किसी ने बचा लिया होगा। यह उम्मीद युक्ति नामक एक रहस्यमय किरदार के आने से बढ़ जाती है, जो युविका जैसी लगती है, और वह अमीर व समृद्ध मुल्तानी परिवार की भतीजी है। यह देखना बाकी है कि क्या युक्ति का आना डीजे के जीवन में गेम-चेंजर साबित होगा।

 

युविका का किरदार निभाने वाली अंजलि तत्रारी कहती हैं, “युक्ति युविका से बिल्कुल अलग है – उसकी शक्ल से लेकर उसके बोलने के तरीके तक। युक्ति महाजन परिवार के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली है, जिससे कहानी में महत्वपूर्ण मोड़ आएगा। यह एक रोमांचक बदलाव है और इससे कहानी में बहुत सारा सस्पेंस आएगा। मैं दर्शकों को युक्ति की एंट्री दिखाने और वंशज में उसके साथ आने वाले डायनेमिक्स का अनुभव कराने की प्रतीक्षा नहीं कर सकती।”

Leave a Reply

Your email address will not be published.