Yupp TV का यप्प टीवी स्कोप प्लेटफॉर्म, इसमें BSNL की पार्टनरशिप

नई दिल्ली।  एक प्रमुख वैश्विक ओटीटी प्लेटफॉर्म यप्पटीवी ने एक नए युग के टेक-इनेबल्ड सिंगल सब्स्क्रिप्शन वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यप्पटीवी  स्कोप को लॉन्च करने के लिए  भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के साथ साझेदारी की है। ब्रॉडबैंड ग्राहकों को बंडल प्ले ऑफर के रूप में बंडल ओटीटी सेवाओं की पेशकश करने के लिए बीएसएनएल के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के बाद, यप्पटीवी अब बीएसएनएल ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए सम्मोहक वीडियो सेवाएं शुरू कर रहा है।

इस तरह की अनूठी सेवा देने के लिए दुनिया में पहला प्लेटफॉर्म होने के नाते यप्पटीवी स्कोप यूजर्स को सभी प्रीमियम ओटीटी ऐप जैसे सोनीलिव, जी5, वूट सिलेक्ट और यप्प टीवी-लाइव टीवी चैनलों के एग्रीगेटर के लिए सिंगल सब्स्क्रिप्शन प्रदान करता है और अलग-अलग एक्सेस करने के उबाऊ काम और कई ऐप्स के प्रबंधन से छुटकारा देता है।

 

यप्पटीवी स्कोप एआई और एमएल क्षमताओं का उपयोग करते हुए विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा मैन्युअल रूप से व्यूअरशिप पैटर्न के आधार पर पर्सनल रिकमंडेशंस के साथ अत्यधिक-क्यूरेट अनुभव प्रदान करता है। एक क्रॉस-प्लेटफ़ॉर्म सेवा के रूप में यप्पटीवी स्कोप को स्मार्ट टीवी, पीसी, मोबाइल, टैबलेट और स्ट्रीमिंग मीडिया प्लेयर्स सहित सभी डिवाइस प्रकारों से एक्सेस किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, यूजर लाइव चैट कर सकते हैं, लाइव वोटिंग कर सकते हैं, और अपनी पसंद की सामग्री का भी अनुरोध कर सकते हैं – वह भी लाइव टीवी देखते हुए।

 

यप्पटीवी के संस्थापक और सीईओ उदय रेड्डी ने कहा, “बीएसएनएल के साथ साझेदारी में हमारे सिंगल सब्स्क्रिप्शन ओटीटी प्लेटफॉर्म यप्पटीवी स्कोप के लॉन्च की घोषणा करते हुए हमें खुशी हो रही है। इस लॉन्च के साथ हम सभी प्रमुख हितधारकों के लिए एक समग्र इकोसिस्टम बनाने के लिए प्रमुख सामग्री भागीदारों, प्रसारकों, दूरसंचार, और ब्रॉडबैंड प्रदाताओं के अभिसरण को सक्षम कर रहे हैं। यह एक तकनीकी रूप से एडवांस, सभी शामिल मंच का उपयोग करके यूनिक और सीमलेस वीडियो मनोरंजन अनुभव है। यह पहले बीएसएनएल ग्राहकों को पेश किया जाएगा। हम जल्द ही प्लेटफ़ॉर्म पर और ऐप्स जोड़ेंगे ”

बीएसएनएल के सीएमडी श्री पी.के. पुरवार ने कहा, “ओटीटी भारत में मनोरंजन का भविष्य है। हर तरह की शैली और आयु समूहों में बढ़ती दर्शकों की संख्या इस तथ्य की पुष्टि करती है। बदलते रुझानों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने और हमारे भारत में व्यापक यूजर बेस के लिए प्रासंगिक सेवाओं की पेशकश करने के लिए प्रतिबद्ध, बीएसएनएल को अगली पीढ़ी, टेक-ड्रिवन कंटेंट क्यूरेशन प्लेटफॉर्म यप्पटीवी स्कोप के लॉन्च में यप्पटीवी के साथ सहयोग करने की खुशी है। हमारा मानना है कि यह प्लेटफॉर्म देश में कंटेंट की खपत में बदलाव लाएगा और ओटीटी के युग में आगे बढ़ेगा।

 

अधिक जानकारी के लिए :   www.yupptvscope.com

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.