
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।ऑल्ट बालाजी के नए शो एम.ओ.एम-मिशन ओवर मार्स का निर्देशन विनय वैकुल ने किया है। यह शो चार बेहतरीन महिला वैज्ञानिकों के आईएसए (इंडियन स्पेस एजेंसी) के मार्स मिशन के शुरू से लेकर अंत तक के दिलचस्प सफर की कहानी है। इस वेब सीरीज में मोना सिंह, साक्षी तंवर, निधि सिंह और पालोमी घोष महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बकौल विनय वैकुल कहते हैं कि यह शो जीवन की सच्चाई के बारे में है, जो बताता है कि सपने वास्तविकता से संचालित नहीं होते हैं। यदि खुद पर यकीन हो तो कुछ भी असंभव नहीं है। ऑल्ट बालाजी के साथ काम करना और इस प्लेटफॉर्म तथा एकता कपूर के साथ दोबारा जुड़ना बहुत ही शानदार अनुभव है।
बता दें कि एक पत्नी, बेटी, मां और स्पेस साइंटिस्ट के रूप में विविधतापूर्ण जिंदगी को दर्शाती यह सीरीज बताती है कि किस तरह ये चार महिलाएं, सामाजिक और वैज्ञानिक बाधाओं को पार करते हुए भारत का नाम रोशन करती हैं। जुड़िए ऑल्ट बालाजी के साथ।
