देश में 19.47 लाख चिकित्सक: सरकार


नई दिल्ली / टीम डिजिटल।  सरकार ने शुक्रवार को कहा कि देश में इस मार्च के आखिर तक एलोपैथी, आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी के कुल 19.47 लाख चिकित्सक हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने शून्यकाल के दौरान कहा कि राज्य चिकित्सा परिषदों/भारतीय चिकित्सा परिषद के 11,59,309 एलोपैथिक चिकित्सक पंजीकृत हैं। उन्होंने कहा कि सेवा में उपलब्ध एलोपैथी चिकित्सकों की संख्या 9.27 लाख होने का अनुमान है। मंत्री ने कहा कि देश की सभी प्रमुख चिकित्सा विधाओं के चिकित्सकों की कुल संख्या 19,47,309 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.