स्वयंसेवी संस्था अभ्युदय के राष्ट्ीय अध्यक्ष व युवा भाजपा नेता विभय कुमार झा ने बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। जगह जगह रूक कर लोगों से बात की। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यों और नीतियों का प्रचार किया। साथ ही बिहार सरकार की ओर से जो सकारात्मक और विकास के कार्य किए गए हैं, उसके बारे में भी ग्रामीणों को बताया। युवा भाजपा नेता विभय कुमार झा ने कहा कि हम लगातार अपने क्षेत्र में सामाजिक स्तर पर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इस कोरोना काल में जो हमसे बना, हमने राहत अभियान चलाया है। हमारी संस्था अभ्युदय अभी भी लोगों के संपर्क में हैं। बाढ को लेकर हमारी चिंता शुरू हो गई है। एक सामाजिक संस्था के अध्यक्ष होने के नाते मेरी जो जिम्मेदारी है, मुझे उसका भान है। उन्होंने कहा कि एक भाजपा कार्यकर्ता होने के नोते मैं लगातार मिथिला के अलग अलग क्षेत्रों में पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार कर रहा हूं। बिहार सरकार लगातार बेहतर कार्य कर रही है। स्वयं नीतीश कुमार मिथिला का दौरा कर रहे हैं।
हर घर पहुंचेंगे हम प्रधानमंत्री का संदेश लेकर : विभय कुमार झा
बेनीपुर( दरभंगा)। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बेहतर कार्य कर रही है। आंतरिक और बाहय मोर्चाे पर मुस्तैदी के साथ काम कर रही है। कोरोना से जंग में कई राज्यों की स्थिति बेहतर हुई है। चीन को जिस प्रकार से सामरिक और कूटनीतिक स्तर पर मात दी जा रही है, उसे पूरा विश्व देख रहा है। अब समय है कि हम सब मिथिलावासी अपने प्रधानमंत्री जी के साथ चलें। समाज और देश को आगे बढाएं। ये कहना है कि विभय कुमार झा का।

