ईवी मोटर्स इंडिया और हीरो इलेक्ट्रिक ने की भागीदारी

नई दिल्ली।  ईवी मोटर्स इंडिया (ईवीएम) और हीरो इलेक्ट्रिक ने आज अपनी भागीदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के अंतर्गत, दोनों कंपनियां लास्‍ट माइल डिलीवरी ऑपरेशन के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए अपना सहयोग देंगी और एक अनूठा प्रस्‍ताव ऑफर करेंगी। ईवी मोटर्स जोकि एक संपूर्ण टर्नकी इलेक्ट्रिक वाहन समाधान प्रदाता है, हीरो के इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए उन्‍नत बैटरी समाधान प्रदान करेगा और साथ ही चार्जिंग इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर भी मुहैया कराएगा। राष्ट्रीय स्तर पर इसे लॉन्‍च करने से पहले, अगले 12 महीनों में कुछ शहरों में करीब 10,000 ई-बाइक्स के साथ एक पायलट प्रोजेक्ट चलाने की योजना है। इन सॉल्यूशन्स को ई-कॉमर्स, ऑनलाइन फुड, फ्लीट ऑपरेटर्स और कूरियर डिलीवरी बिजनेस सहित लास्‍ट माइल डिलीवरी ऑपरेटर्स की ज़रुरतों और अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है।

इस भागीदारी के तहत, ईवीएम अपनी उच्च तकनीक वाली बैटरियों को हीरो ई-बाइक्स में लगाएगी जिसे ईवी मोटर्स द्वारा तैयार किए जा रहे रैपिड चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क “प्लगएनगो” के इस्तेमाल से 30 मिनट में सुपरचार्ज किया जा सकता है। क्विक चार्ज फीचर के कारण वाहन को रोजाना 130 किमी से 140 किमी चलाना पूरी तरह तनावमुक्त हो जाएगा। इससे रखरखाव और परिचालन लागत में कमी आएगी और बिज़नेस ईकाइयों के आर्थिक पहलुओं पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। रैपिड चार्जिंग स्टेशनों को हीरो डीलरशिप सहित रणनीतिक जगहों पर स्‍थापित किया जाएगा और इसे सार्वजनिक रुप से चार्जिंग के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

इतना ही नहीं, बिना किसी परेशानी के परिचालन करने वाले वाहनों का दमदार बेड़ा बनाने के लिए एक मजबूत खाका तैयार किया जा रहा है। इसके लिए ईवी मोटर्स कई महत्‍वपूर्ण चुनौतियों का समाधान कर रहा है। इसमें अनेक व्यक्तियों द्वारा वाहन के स्वामित्व, फाइनेंस की उपलब्धता, ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर, बैटरी परफॉर्मेन्स और व्‍हीकल अपटाइम और सर्विस से जुड़ी समस्याओं सहित कई महत्वपूर्ण चुनौतियां शामिल हैं।

इस भागीदारी पर बात करते हुए हीरो इलेक्ट्रिक के सीईओ सोहिन्दर गिल ने कहा, “ 30 मिनट में चार्जिंग और इसके साथ ही इसे खरीदने का आसान मॉडल ईवी उद्योग के लिए बहुत बड़ा परिवर्तन लाने वाला साबित हो सकता है क्योंकि इससे तीन महत्वपूर्ण समस्याओं को सुलझाया जा सकता है – रेंज को लेकर चिंता, बैटरी बदलने का खर्च और उच्च अधिग्रहण मूल्य। एक मार्केट लीडर के तौर पर हम ग्राहकों को इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने के विभिन्न विकल्‍प पेश करते रहेंगे चाहे वो रैपिड चार्जिंग बैटरी हो या कम वज़न वाली पोर्टेबल बैटरी के साथ होम चार्जिंग। हमारी अपग्रेड की गई बाइक्स अब ईवीएम की उच्च तकनीक वाली बैटरियों के साथ हमारे ग्राहकों को उनके पैसे का सर्वश्रेष्ठ मूल्य देने के लिए तैयार हैं।”

इस मौके पर ईवी मोटर्स इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत बंसल ने कहा, “हम हीरो इलेक्ट्रिक के साथ हमारी भागीदारी को लेकर बेहद उत्साहित हैं क्योंकि ई-मोबिलिटी को प्रोत्साहन देने और समग्र ईवी इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने के हमारे संकल्प की दिशा में बढ़ाया गया यह एक और कदम है। हमने लास्‍ट माइल ऑपरेशन में इलेक्ट्रिक टू-व्‍हीलर्स और इससे जुड़ी सेवाओं की मांग में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी है, इसे ध्यान में रखते हुए लंबी अवधि तक चलने वाली ऐसी बैटरियों की ज़रुरत है जो ऊंचे तापमान और भारतीय वाहन चलाने की कठिन परिस्थितियों पर खऱी साबित हो। इसलिए यह रणनीतिक भागीदारी भारत में मोबिलिटी मार्केट के भविष्य के निर्माण के लिए ज़रुरी क्षमता और तकनीक विकसित करने में सहायक होगी। ”

ईवी मोटर्स लास्‍ट माइल डिलीवरी परिचालन के लिए स्मार्ट और समग्र आधुनिकतम आईओटी सॉल्यूशन पेश करती है जिससे लंबा अपटाइम सुनिश्चित किया जा सके और फ्लीट मैनेजमेंट से जुड़ी ज़्यादा गहरी जानकारियाँ प्राप्त हो सकें और बिज़नेस को सुचारु रुप से चलाया जा सके। इसमें अन्य एपीआई के साथ एकीकृत करने की क्षमता है जिससे आंतरिक परिचालन आसान होता है और यह सभी व्यक्तियों के साथ साथ घरों तक डिलीवरी करने वालों के लिए भी काम करेगा। यह महत्वपूर्ण मध्यस्थ भी उपलब्ध कराता है न सिर्फ वाहनों की निगरानी/नियंत्रण के लिए बल्कि इसके साथ ही एआई इनैबल्ड फीचर्स जैसे वेहिकल डायग्नोस्टिक्स, राइड स्टैटिस्टिक्स, स्मार्ट बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (बैटरी के स्वास्थ्य, प्रदर्शन और कार्य-कुशलता की वास्तविक समय में ट्रैकिंग) भी संभव बनाता है। इसके अलावा इसमें कई एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं जैसे एंटी थेफ्ट, जियो फेन्सिंग, रिमोट इमोबिलाइज़ेशन, प्रिवेन्टिव मैन्टेनेन्स शेड्यूल अलर्ट और अलार्म आदि।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.