डाबर ने लॉन्च किया कोल्ड प्रेस्ड मस्टर्ड ऑयल

नई दिल्ली। भारत की प्रमुख आयुर्वेदिक और प्राकृतिक स्वास्थ्य देखभाल कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड ने आज “डाबर कोल्ड प्रेस्ड मस्टर्ड ऑयल  के लॉन्च के साथ खाद्य तेल बाजार में अपने प्रवेश की घोषणा की है। कोल्ड प्रेस्ड टेक्नोलॉजी, तेल में सरसों के प्राकृतिक गुणों और स्वास्थ्य लाभों को बरकरार रखती है। यह उत्पाद विशेष रूप से अमेजन और मिल्कबास्केट जैसे प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों पर लॉन्च किया गया है।

इस नए तेल उत्पाद को माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत बनाने के आह्वान पर लाॅन्च किया गया है। लॉन्च की घोषणा करते हुए, डाबर इंडिया लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री मोहित मल्होत्रा ​​ने कहा कि “पीढ़ियों से बेहतर स्वास्थ्य के वादे के साथ, डाबर उन उत्पादों को पेश करने के लिए प्रतिबद्ध है जो समग्र स्वास्थ्य और हर घर की भलाई के लिए प्रकृति की सर्वोत्तम पेशकश करते हैं। डाबर कोल्ड प्रेस्ड मस्टर्ड ऑइल को लाॅन्च करना भी इस दिशा में एक और कदम है और भारत में हमारे खाद्य व्यवसाय का विस्तार करने की हमारी रणनीति का हिस्सा है।”

 

 

खास बातें
–  एक लीटर पैक में 220 रुपए
–  मोनो-सैचुरेटेड फैटी एसिड से भरपूर
– ओमेगा-3 और इमेगा-6 के अच्छे अनुपात के साथ संपन्न
– दिल के अनुकूल
– पाचन को मजबूत

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.