नई दिल्ली। भारत का सबसे पसंदीदा शो Wagle Ki Duniya – NayiPeedhi, NayeKissey अब सोनी सब पर नये लुक में वापसी करने के लिए तैयार है। पुरानी यादों को ताजा करते हुए सोनी सब जल्द ही Wagle Ki Duniya – NayiPeedhi, NayeKissey लॉन्च करेगा। इस शो में क्लासिक और लोगों के चहेते मिस्टर वागले होंगे और वागले की दुनिया का नया युग दिखाया जाएगा। सुमीत राघवन मिस्टर वागले की मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे।
मजबूत वैल्यू सिस्टम और मध्यम-वर्ग पर प्रकाश
Wagle Ki Duniya आज के मध्यम वर्ग की आकांक्षाओं का उत्सव है। कहानी आगे बढ़ चुकी है और आज के समय में है, जिसमें वागले और उनके परिवार की नई पीढ़ी है। इस सीरीज में मजबूत वैल्यू सिस्टम दिखाया जाएगा। साथ ही इसमें आज के मध्यम-वर्ग की विनम्रतापूर्ण परवरिश, उनके दैनिक जीवन और समस्याओं पर प्रकाश डाला जाएगा।
सोनी सब के बिजनेस हेड
सोनी सब के बिजनेस नीरज व्यास हेड का कहना है कि हम भारत की प्रसिद्ध सिचुएशन कॉमेडीज में से एक को नये लुक में आपके टीवी स्क्रीन पर वापस लाकर रोमांचित हैं। वागले की दुनिया को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। यह शो देश के ज्यादातर लोगों के दिलों में बसा है। यह एक आधुनिक, प्रगतिशील, जटिल और आकांक्षी भारत के परिदृश्य में एक आम आदमी की कहानी है। हमने इस शो को दोबारा तैयार किया है। इस पूरी प्रक्रिया में इसके सार के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। इस प्रकार यह आज के समय के लिये बिल्कुल प्रासंगिक है।
क्लासिक शो को नये लुक
हैट्स ऑफ प्रोडक्शंस के प्रोड्यूसर जेडी मजेठिया का कहना है कि वागले की दुनिया एक प्रसिद्ध शो है। सोनी सब के साथ फिर से काम करना अच्छा लग रहा है। मैं और आतिश इस क्लासिक शो को नये लुक और नई प्रासंगिक कहानियों के साथ भारतीय टेलीविजन पर वापस लाने के लिये उत्सुक हैं। हमें सुमीत राघवन में परफेक्ट मिस्टर वागले मिले हैं। हमने मुख्य भूमिका के लिये उन्हें चुना है। हमें यकीन है कि इस शो को भी फिर से वही सराहना और सफलता मिलेगी, जो हमारे द्वारा पहले किए गए अन्य सहयोगों को मिली है।
सुमीत राघवन है पर नए मिस्टर वागले
एक्टर सुमीत राघवन कहते हैं, ’ मैं हमेशा से भारतीय टेलीविजन पर अर्थपूर्ण और हल्के-फुल्के अंदाज वाले कंटेन्ट का समर्थक रहा हूं। सोनी सब इसी के लिये जाना जाता है। एक पसंदीदा किरदार में ढलना और उसे दोहराना बड़ा काम है, लेकिन यह ऐसा काम है, जिसके लिये मैं बहुत उत्सुक हूं। जब यह शो आता था, तब मैं उसे देखता था और पसंद भी करता था और अब उस मुख्य किरदार को निभाना सचमुच अच्छा लग रहा है। उम्मीद है कि मैं मिस्टर वागले के किरदार की उन बारीकियों को बनाये रखूंगा, जिन्होंने उसे सभी का चहेता बनाया था और अपने इस परफॉर्मेंस से दर्शकों को खुश कर पाउंगा।’

