शिवानी सिंह का नया गीत ‘कवलेजिया लाईक’ हुआ रिलीज

मुंबई। भोजपुरी कि मशहूर सिंगर शिवानी सिंह का नया गाना ‘कवलेजिया लाईक’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ है। इस गाने को नवोदित अभिनेत्री पूनम सिंह पर फिल्माया गया है। दोनों का ये कॉमिनेशन दर्शकों को बेहद ही पसंद आ रहा है।

गाने में पूनम पढ़ाई छोड़ने की बात करती हुईं नजर आ रही हैं। क्योंकि उनका स्टाइल ही कुछ ऐसा है कि कॉलेज में लड़के उनके लिए लड़ाई करने लगते हैं। गाने में पूनम के एक एक मूव्स बखूबी नजर आ रहे हैं। इस गाने को देश के बाहर शूट किया गया है वहीं गाने में बैकग्राउंड डांसरों ने भी पूनम का खूब साथ दिया है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘कवलेजिया लाईक’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसके लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। इसके निर्देशक भोजपुरिया है। इसके कोरियोग्राफर सनी सोनकर हैं। इसका पोस्ट प्रोडक्शन वुडपैकर्स वी ने किया है। गाने को एडिटपंकज सॉ ने किया है जबकि डीआई को कलरिस्ट रोहित सिंह हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.