नई दिल्ली। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के चुनाव की प्रक्रिया शुरु हो गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक किंकर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 21 फरवरी 2023 से चुनाव में नामांकन पत्र भरे जाएंगे। चुनाव में नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 14 मार्च है।
एनयूजेआई के चुनाव में एक अध्यक्ष, सात उपाध्यक्ष, एक महासचिव, सात सचिव और एक कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा। अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए राष्ट्रीय परिषद के सदस्य और डेलीगेट मतदान करते हैं। कोषाध्यक्ष, सात उपाध्यक्ष और सात सचिवों के चुनाव में राष्ट्रीय परिषद के सदस्य मतदान करते हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 31 सदस्यों का चुनने के लिए भी राष्ट्रीय परिषद के सदस्य मतदान करते हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक किंकर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच 15 मार्च को होगी। 30 मार्च तक नामांकन वापस लिया जा सकते हैं। अगर जरूरत पड़ी तो मई महीने में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले दिन मतदान कराया जाएगा। चुनाव में सात उपाध्यक्ष और सात सचिव सात क्षेत्रों उत्तर, दक्षिण, पूर्व, उत्तर पूर्व, पश्चिम, मध्य और उत्तर मध्य से चुने जाएंगे। चुनाव में एनयूजे से संबद्ध 24 राज्य इकाइयों से चुने गए राष्ट्रीय परिषद के सदस्य और डेलीगेट्स मतदान करेंगे।
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के चुनाव की प्रक्रिया शुरु
21 फरवरी से 14 मार्च तक होंगे नामांकन
NATIONAL UNION OF JOURNALIST ( NUJ INDIA ) https://t.co/GLdBzlLyBy? pic.twitter.com/nHRPgQmWvu— NUJ(India) (@NUJIndia) February 20, 2023
एनयूजेआई के कार्यालय सचिव के अनुसार संगठन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी के सदस्यों और राज्य इकाइयों के अध्यक्ष और महासचिव को चुनाव संबंधी सभी सूचनाएं भेज दी गई है। नामांकन पत्र एनयूजे की बेवसाइट, फेसबुक पेज और ट्वीटर एकाउंट से भी प्राप्त किया जा सकता है।

