Bhojpuri Song : होली पर अरविंद अकेला कल्लू का नया गीत रिलीज

मुंबई। फाल्गुन माह शुरू होते ही पूरे देश में होली की उमंग दिखने लगती है। होली की मस्ती भाेजपुरी गानों के बिना अधूरी लगती है। अब होली से पहले भोजपुरी के सुपरस्टार सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू का नया होली गाना ‘होली मे मजनुआ जीजा जी से लड़ल’ रिलीज हो गया है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से कल्लू का भोजपुरी गाना रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कल्लू के फैंस इस गाने सर्च कर करके लगातार देख रहे हैं। गाने के वीडियो में कल्लू के साथ एक्ट्रेस नीतू यादव को देखा जा सकता है। दोनों की जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही है। कल्लू के होली गीत का उनके फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। गाने में नीतू यादव की परफॉर्म एक दम खास है। उन्होंने गाने में अपनी बेहद ही खास अंदाज में दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। गाने के बोल को ध्यान में रखकर लोकेशन का चयन किया गया है। गाने में नीतू और कल्लू की दोनों ने कमाल ही कर दिया है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत सांग ‘होली मे मजनुआ जीजा जी से लड़ल’ को एक्टर-सिंगर अरविंद अकेला कल्लू ने गाया है। इसको छोटन छाया ने लिखा है, वही इनका संगीत विक्की वॉक्स ने दिया है। इस गाने के निर्देशक रवि पंडित हैं। गाने के कोरियोग्राफ विशाल गुप्ता ने किया है। इसके एडिटर दीपक पंडित, परिकल्पना अरबिंद मिश्रा, सहयोग गुड्डू पांडेय, हनुमान पांडेय, सुजीत मीडिया आरा, लोकल प्रोडक्शन पंकज सोनी, प्रोडक्शन किरन म्यूजिक एंटरटेनमेंट (आशु बाबा) ने दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.