नई दिल्ली। काजोल ने हाल ही में ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ और ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी फिल्मों के दोबारा बनने के बारे में बात की। काजोल ने एक इंटरव्यू में बताया कि ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ जैसी फिल्मों का रीमेक नहीं बनाया जाना चाहिए और ‘कभी खुशी कभी गम’ के बारे में भी उन्हें ऐसा ही लगता है। एक्ट्रेस का कहना है कि मैजिक केवल एक बार क्रिएट किया जा सकता है। अगर आप इसे फिर से बनाते हैं, तो इसका अनुभव पहले जैसा नहीं रह जाता।
उन्होंने कहा कि दर्शकों को भी इससे निराशा होगी, भले ही इसे कितनी अच्छी तरह से बनाया गया हो। क्योंकि जादू की एक फीलिंग होती है। फिल्में आपको वह एहसास देती हैं। जब आप उन्हें पहली बार देखते हैं तो आप कुछ महसूस करते हैं। इन जैसी फिल्मों का रीमेक नहीं बनाया जाना चाहिए यह मेरी निजी राय है।
यह पहली बार नहीं है जब काजोल ने अपनी फिल्मों ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ और ‘कभी खुशी कभी गम’ की रीमेक के खिलाफ राय व्यक्त की है।

