रांची। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के चेन्नई में इलाज के दौरान गुरुवार सुबह निधन पर झारखंड में शोक की लहर है। जगरनाथ महतो के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपूरणीय क्षति बताया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा है कि हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे ।आज झारखंड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया ।
अपूरणीय क्षति!
हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे!
आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया।
परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की…— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 6, 2023
वहीं दूसरी ओर विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने जगरनाथ महतो के निधन पर दुख प्रकट किया है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आकस्मिक निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।
बेहद दुखद।
झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो जी के आकस्मिक निधन की सूचना मिली। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। pic.twitter.com/ZG5o6DXxvV
— Raghubar Das (@dasraghubar) April 6, 2023
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी जगरनाथ महतो के निधन पर दुख जताया है। कई नेताओं और सामाजिक संगठनों ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।
झारखंड सरकार के मंत्री श्री जगरनाथ महतो जी के चेन्नई के अस्पताल में निधन की बेहद दुःखद सूचना मिली है।
लंबे समय से बीमारी को हराते हुए योद्धा की भांति डंटे रहने वाले जगरनाथ जी का चले जाना पूरे झारखंड के लिए अत्यंत दुखदायी है।
राजनैतिक भिन्नताओं के बावजूद व्यक्तिगत रूप से उनकी… pic.twitter.com/6JlutQ5E7O— Babulal Marandi (@yourBabulal) April 6, 2023
उल्लेखनीय है कि डुमरी से विधायक जगरनाथ महतो बीते 14 मार्च की तबीयत बिगड़ गयी थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें चेन्नई रेफर कर दिया गया था।

