भोजपुरी लोकगीत ‘लहंगा जयपुरिया’ हुआ रिलीज

 

मुंबई। टेलीविजन जगत के कलाकार बीते कुछ दिनों से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का रुख कर रहे हैं। टीवी के मशहूर कलाकार अभिनव तिवारी भी ऐसी ही टीवी से फिल्म जगत में कदम रखने वाले कलाकारो में से एक हैं। हाल ही में अभिनव तिवारी और मनीषा यादव का भोजपुरी लोकगीत ‘लहंगा जयपुरिया’ झीफिक म्युजिक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने को सिंगर अभिनंदन प्रधान ने अपनी सुरीले आवाज में गाया है।
इस गाने गाने का फिल्मांकन बेहद ही कमाल का है, वहीं इसकी लोकेशन भी जबरदस्त है। इसके साथ ही गाने में भरपूर बैकग्राउंड डांसरों का भी उपयोग किया गया है। यह गाना जितना सुनने में अच्छा लग रहा है, उतना ही देखने में मस्त लग रहा है। यानी कि यह वीडियो सांग बार बार देखा व सुना जा रहा है।

जिफसी म्यूजिक प्रस्तुत रोमांटिक वीडियो सांग ‘लहंगा जयपुरिया’ को सिंगर अभिनंदन प्रधान ने अपने मधुर आवाज सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है। वहीं इसके लिरिक्स आशीष तिवारी, संगीतकार मनदीप विश्वकर्मा हैं। इस सांग के निर्माता डीएम त्रिपाठी, सह-निर्मात्री अनुष्का दूबे हैं। वीडियो डायरेक्टर व कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा, डीओपी लवकेश विश्वकर्मा, एडिटर रिशु सिंह हैं। डीआई विजय सिंह ने किया है। सांग रिकॉर्डिंग, मास्टरिंग, मिक्सिंग रिदम म्यूजिक स्टूडियो, लखनऊ में संतोष कुमार वर्मा ने किया है। विशेष धन्यवाद चंदन उपाध्याय का है। पब्लिसिटी डिजाइन चंपारण ग्राफिक्स ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.