नीतीश-तेजस्वी के साथ फिर हुई अरविंद केजरीवाल की मीटिंग, क्या है खास इसमें

 

नई दिल्ली। हाल के दिनों में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार भाजपा विरोधी नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इस मुलाकातों को अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर देखा जा रहा है। रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके (अरविंद केजरीवाल के) सिविल लाइंस स्थित आवास पर मुलाकात की।

इस मुलाकात के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला सही रहा लेकिन इसके बावजूद केंद्र सरकार द्वारा जो करने की कोशिश हो रही है वह विचित्र है। सभी को एकजुट होना होगा। हम इनके(केजरीवाल) साथ हैं, ज़्यादा से ज़्यादा विपक्षी पार्टी एक साथ मिल कर अभियान चलाना होगा। हम पूरे तौर पर केजरीवाल जी के साथ हैं।

नीतीश कुमार के साथ जदयू के अध्यक्ष ललन सिंह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राजद सांसद मनोज झा सहित कई नेता उपस्थित रहे। वहीं, मुलाकात के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि जो परेशानी अरविंद केजरीवाल झेल रहे हैं हम उसके ख़िलाफ केजरीवाल जी को समर्थन देने आए हैं। अगर दिल्ली में भाजपा की सरकार होती तो उप राज्यपाल में हिम्मत होती इस प्रकार का काम करने की? दिल्ली में भाजपा कभी वापसी नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.