श्याम लाल कॉलेज दिल्ली स्टेट सीनियर हॉकी के सेमीफाइनल में

 


नई दिल्ली। श्याम लाल कॉलेज की टीम ने दिल्ली हॉकी सीनियर स्टेट पुरूष चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल मैच में दिल्ली टाइगर हॉकी क्लब को 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की।

मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में खेली जा रही चैंपियनशिप में  श्याम लाल कॉलेज की तरफ से विनीत और रवि वर्मा ने दो-दो गोल,आशीष सहरावत और रोशन ने एक-एक गोल किया। दिल्ली टाइगर क्लब की तरफ से मोहित, साहिल,ललित और पवन चौहान ने एक-एक  गोल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.