बैंगलोर से भारत तकः रैपिडो के माध्यम से प्रतिदिन हो रही हैं 4 मिलियन राईड

 

 

नई दिल्ली।  भारत के सबसे बड़े राईड-शेयरिंग प्लेटफॉर्म, रैपिडो के माध्यम से 24 मई, 2025 को एक दिन में 4 मिलियन राईड पूरी हुईं। यह बड़ी कामयाबी देश में मोबिलिटी और आजीविका निर्माण में रैपिडो के योगदान को प्रदर्शित करती है। इसके साथ ही, ऑर्डर के मामले में भारत में सबसे बड़े कंज़्यूमर ऐप और देश में सबसे बड़े जॉब एग्रीगेटर के रूप में रैपिडो की स्थिति मजबूत हुई है। देश के 250 से अधिक शहरों में संचालित, रैपिडो ने सदैव मोबिलिटी की चुनौतियों को हल करने के लिए स्केलेबल और इनोवेटिव समाधान पेश किए हैं। अपने सब्सक्रिप्शन-एज़-ए-सर्विस (एसएएएस) मॉडल के माध्यम से रैपिडो ने 9 मिलियन से अधिक लोगों के लिए आजीविका के अवसरों का सृजन किया तथा अपने कैप्टंस की आय में 30 से 40 प्रतिशत की वृद्धि की। इन समाधानों से परिवहन के विकास एवं सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देने की रैपिडो की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती हैं।

इस अवसर पर पवन गुंटुपल्ली, को-फाउंडर, रैपिडो ने कहा, ‘‘रैपिडो में हमारे लिए यह बहुत खुशी और गर्व का क्षण है। हमने एक उल्लेखनीय सफर तय किया है। हमारी टीम के समर्पण और कड़ी मेहनत के बूते हम यहाँ तक पहुँचे हैं। बैंगलोर में शुरू हुए कर्नाटक के एक घरेलू ब्रांड से लेकर यहाँ तक की लंबी दूरी तय करके हमें बहुत संतोष मिल रहा है। जहाँ हमें अपनी उत्पत्ति पर गर्व है, वहीं हम पूरे देश के लोगों को सेवाएं देने पर केंद्रित हैं। हम आगे भी कई उपलब्धियाँ हासिल करने के लिए आशान्वित हैं।’’

 

 

रैपिडो में इस कामयाबी की खुशी मनाई जा रही है। इसके साथ ही रैपिडो परिवहन को ज्यादा सुलभ, किफायती, और भरोसेमंद बनाने के लिए प्रतिबद्ध भी है। रैपिडो भारत में मोबिलिटी के भविष्य को आकार देने में मुख्य भूमिका निभा रहा है। यह ग्राहकों और कैप्टंस, दोनों को सशक्त बना रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.