मुंबई। Realme Hip Hop India Season 2 अपने फिनाले की ओर बढ़ते हुए एक और शानदार मोड़ पर पहुँच चुका है। Amazon MX Player पर स्ट्रीम हो रहे इस डांस रियलिटी शो का लेटेस्ट एपिसोड ड्रामा, इमोशन और ज़बरदस्त डांस बैटल्स से भरपूर रहा। Rule Breakerz, शुभंकर (Hectik) और हितेश पहले ही फिनाले में जगह बना चुके थे। अब बचे हुए चार कंटेस्टेंट – लामोनलैंग, लिल पूल, रंजीत और डुएट अमन और कुणाल के बीच आखिरी फिनाले टिकट को लेकर जबरदस्त टक्कर हुई। खास मेहमान मुनव्वर फारूकी ने खुलासा किया कि इस बार कंटेस्टेंट्स खुद अपने प्रतिद्वंद्वी चुनेंगे।
अमन और कुणाल ने रंजीत को हराकर बाज़ी मारी, जबकि लामोनलैंग ने लिल पूल को कड़ी टक्कर देकर आगे की राह तय की। फिर लामोनलैंग और अमन-कुणाल के बीच हुई अंतिम भिड़ंत में अमन और कुणाल विजेता बने। लेकिन सबसे बड़ा सरप्राइज तब आया जब रेमो डिसूज़ा ने एलान किया कि इस बार 5 फाइनलिस्ट होंगे। लामोनलैंग, रंजीत और लिल पूल के बीच हुई री-एंट्री बैटल में लिल पूल ने जीत हासिल कर अंतिम जगह पक्की की।
अब मुकाबला और भी रोमांचक हो गया है। देखिए Realme Hip Hop India Season 2 का फिनाले, हर गुरुवार सिर्फ Amazon MX Player पर!

