मारुति सुज़ुकी ने दृष्टिबाधित क्रिकेटरों के साथ फ्रेंडली मैच आयोजित किया

गुरुग्राम: मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड (“मारुति सुज़ुकी”) ने अपने एम्प्लॉई वॉलंटियरिंग सीएसआर प्रोग्राम – ‘ईपरिवर्तन’ के तहत, ‘क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया’ (सीएबीआई) से जुड़ी ‘क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड, दिल्ली’ (सीएबीडी) के दृष्टिबाधित खिलाड़ियों के साथ एक खास क्रिकेट मैच आयोजित किया।

इस अनोखी पहल का मकसद सामाजिक समावेश को बढ़ावा देना और सहानुभूति, सम्मान और टीमवर्क की भावना पैदा करना है। यह मैच गुरुग्राम के सेक्टर 70 में स्थित ‘स्पोर्ट्सक्यूब सेंटर फॉर एक्सीलेंस’ में खेला गया। इस जगह का चुनाव खास तौर पर इसलिए किया गया क्योंकि यहाँ का इंफ्रास्ट्रक्चर दृष्टिबाधित क्रिकेटरों के लिए पूरी तरह से सुलभ है। इस कार्यक्रम के तहत, मारुति सुज़ुकी के एम्प्लॉईज की एक टीम ने सीएबीडी के खिलाड़ियों के साथ 10-10 ओवरों के दो मैच खेले। दोनों मैच सीएबीडी की टीम ने जीते। ये मैच ब्लाइंड क्रिकेट के आधिकारिक नियमों के अनुसार खेले गए, जिनमें आवाज़ करने वाली गेंदों और बैटिंग, बॉलिंग व फ़ील्डिंग के लिए बदले हुए नियमों का पालन किया गया।

इस पहल के बारे में बात करते हुए, मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, कॉर्पोरेट अफेयर्स, श्री राहुल भारती ने कहा, “हम ‘क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड, दिल्ली’ को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने हमें दोनों टीमों को एक साथ लाने का मौका दिया। इन शानदार क्रिकेटरों के साथ खेलने से हमारी टीम को उनके अद्भुत प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और जज़्बे का अनुभव हुआ। यहाँ हम सभी के लिए खेल भावना और विभिन्न समूहों तथा दिव्यांगजनों के साथ मिलकर काम करने के असली मतलब के बारे में कई महत्वपूर्ण सीख हैं। इस तरह के जुड़ाव से हमें सहानुभूति बढ़ाने, समानता की भावना रखने और एक बेहतर इंसान के तौर पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published.