मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री शर्वरी को भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय ने ‘यंग फिट इंडिया आइकन’ घोषित किया है। शर्वरी ने हाल ही में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आयोजित ‘संडेज़ ऑन साइकल’ पहल में हिस्सा लिया था, जिसके बाद उन्हें यह सम्मान मिला। कार्यक्रम के 25वें संस्करण में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की उपस्थिति में यह घोषणा की गई। यह अभियान लोगों को फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिलिंग को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। शर्वरी ने कहा, “मुझे गर्व है कि मुझे यह जिम्मेदारी दी गई है। यह पहल न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी जरूरी है।”
इस खास अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित एक तिरंगा रैली भी निकाली गई, जो उनके साहस और समर्पण को सलाम करने का प्रतीक थी।

