राजमाता के किरदार में नजर आएंगी पद्मिनी कोल्हापुरे

नई दिल्ली। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर 4 जून से हर सोमवार से शुक्रवार रात 7:30 बजे शुरू हुआ ऐतिहासिक धारावाहिक ‘चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ दर्शकों को वीरता और देशभक्ति की प्रेरणादायक गाथा दिखाएगा। इस शो में अनुभवी अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे राजमाता की भूमिका निभा रही हैं। इस किरदार को जीवंत करने के लिए उन्होंने ऐतिहासिक ग्रंथों, लोक कथाओं और डॉक्यूमेंट्रीज़ के माध्यम से गहन रिसर्च किया। पद्मिनी ने कहा, “मैंने इतना अध्ययन किया कि अब मेरा फोन सिर्फ पृथ्वीराज और उस युग की कहानियां ही दिखाता है।” उन्होंने राजमाता की भूमिका को एक मां, मार्गदर्शक और योद्धा के पीछे की मजबूत शक्ति बताया। पद्मिनी ने हर दृश्य में उस दौर की सच्चाई और भावनाओं को उतारने की कोशिश की है।

देखिए ये ऐतिहासिक गाथा, सिर्फ सोनी टीवी और Sony LIV पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published.