विवेक अग्निहोत्री की नई फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ फिर खोलेगी एक दर्दनाक सच

मुंबई। निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री एक बार फिर एक झकझोर देने वाली सच्चाई को लेकर आ रहे हैं अपनी नई फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ’ में। पहले इस फिल्म का नाम ‘द दिल्ली फाइल्स’ था, लेकिन अब नाम बदलते ही यह चर्चा का विषय बन गई है। विवेक इससे पहले ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द ताशकंद फाइल्स’ जैसी विवादास्पद लेकिन सराही गई फिल्में बना चुके हैं। फिल्म के टीज़र में गहरे और भावनात्मक दृश्य देखने को मिलते हैं, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती थके हारे लुक में संविधान की प्रस्तावना पढ़ते नजर आते हैं। फिल्म में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसका निर्माण अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने किया है। यह फिल्म विवेक की ‘फाइल्स ट्रिलॉजी’ की तीसरी कड़ी है और 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.