नई दिल्ली। वरुण जैन और अभिजीत श्रीवास्तव का नया गीत “माही मेरेया” आज के तेज़ और शोरगुल भरे संगीत के बीच एक सुकूनभरी प्रस्तुति के रूप में सामने आया है। यह गाना उस प्यार को बयां करता है जो शांत, स्थिर और आत्मिक होता है – बिना किसी दिखावे के। गाने को कंपोज़ किया है अभिजीत श्रीवास्तव ने, आवाज़ दी है वरुण जैन ने और बोल लिखे हैं शायरा अपूर्वा ने। हिंदी और पंजाबी के खूबसूरत मेल से बना यह ट्रैक एक ऐसे रिश्ते की कहानी कहता है, जो ‘हमेशा के लिए’ होता है। वरुण कहते हैं, “हमने एक ऐसा गाना बनाना चाहा जो आत्मा से जुड़ा हो।” अभिजीत जोड़ते हैं, “इसका हर सुर सच्चा और सरल रखा गया है।”
“माही मेरेया” आज की भागदौड़ में एक ठहराव है – ऐसा गीत जो दिल को घर जैसा एहसास दिलाता है।

