नम्रता पुरोहित ने मुंबई में की पहली ‘FLY पार्टी’ की मेज़बानी, फिटनेस और सेल्फ-लव का अनोखा जश्न

मुंबई। सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर और The Pilates Studio की संस्थापक नम्रता पुरोहित ने शनिवार सुबह मुंबई के 145 बांद्रा में पहली FLY (First Love Yourself) पार्टी आयोजित की। इस खास फिटनेस-से-फन इवेंट में तनीषा मुखर्जी, खुशी कपूर, जूही गोडांबे जैन, बरखा सिंह सहित कई सेलेब्रिटीज और लाइफस्टाइल इंफ्लुएंसर्स ने हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम पारंपरिक वर्कआउट से बिल्कुल अलग था। यहां गाइडेड मूवमेंट, म्यूजिक, फ्री एनर्जी और बिना किसी दबाव के खुद से जुड़ने का मौका मिला। नम्रता ने खुद सेशन को लीड किया और शरीर के प्रति सकारात्मकता का संदेश दिया।कार्यक्रम के बाद हेल्दी ब्रेकफास्ट और फन गेम्स (जैसे ट्विस्टर, जेंगा और कार्ड्स) ने माहौल को और खुशनुमा बना दिया।

नम्रता ने कहा, “यह मेरी लंबे समय से इच्छा थी कि मैं ऐसा कुछ करूं, जहां लोग सुबह उठकर फिटनेस, डांस और दोस्तों के साथ जुड़ सकें — और सबसे ज़रूरी, खुद से प्यार करना सीखें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published.