ज़ी सिनेमा पर आज दोपहर 12 बजे होगा ‘हाय पापा’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

नई दिल्ली। ज़ी सिनेमा आज लेकर आ रहा है भावनाओं से भरी फिल्म ‘हाय पापा’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, दोपहर 12 बजे। फिल्म में नजर आएंगे ‘नेचुरल स्टार’ नानी और मृणाल ठाकुर, जो एक पिता-बेटी के रिश्ते की गहराई और प्यार को खूबसूरत अंदाज़ में पेश करते हैं। शौर्युव के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नानी ने बताया कि यह कहानी उन्हें एक दर्शक की तरह सीधे दिल को छू गई। मृणाल ठाकुर ने यशना का किरदार निभाया है, जिसे उन्होंने बेहद निजी और भावनात्मक अनुभव बताया। फिल्म में नन्हीं ‘माही’ की भूमिका में कियारा खन्ना ने अपनी मासूमियत से दर्शकों का दिल जीत लिया है। वहीं, हेशम अब्दुल वहाब का संगीत फिल्म की भावनाओं को और गहराई देता है।

‘हाय पापा’ एक दिल छू लेने वाली कहानी है, जो ज़रूर देखनी चाहिए। आज दोपहर 12 बजे सिर्फ ज़ी सिनेमा पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published.