मुंबई। प्रेम की गहराई और खामोश रिश्तों की संवेदनाओं को बयां करता म्यूज़िक वीडियो “पिया” जल्द ही रिलीज़ होने जा रहा है। फियरलेस फिल्म्स, ड्रीमलाइन स्टूडियोज़ और टेन्ज़नाइट पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत यह गीत सिर्फ सुना नहीं जाता, बल्कि महसूस किया जाता है। निर्देशक नवनीत एस. कौशिक के निर्देशन में बनी यह प्रस्तुति उन रिश्तों की कहानी कहती है जहाँ प्रेम समाप्त नहीं होता, बल्कि समय के साथ मौन हो जाता है।
गीत को लिखा है अजय के गर्ग ने और इसका मधुर संगीत दिया है रुपेश वर्मा ने। दुबई से आई मुख्य अभिनेत्री दक्षा रामानी ने अपने भावनात्मक और प्रभावशाली अभिनय से वीडियो को आत्मा तक पहुंचाने वाला बना दिया है। उनकी आंखों की गहराई और चेहरों के भाव संवाद से कहीं अधिक कह जाते हैं। वीरेंद्र ललित की सिनेमैटोग्राफी, शिवानी गुप्ता की कोरियोग्राफी और शैलेन्द्र कुमार की एडिटिंग इस वीडियो को एक कलात्मक अनुभव में बदल देती है।
“पिया” एक ऐसा म्यूज़िक वीडियो है जो दिल से निकलकर सीधा आत्मा तक पहुंचता है।

