मुंबई। सोनी सब के पौराणिक शो ‘वीर हनुमान’ में रोमांचक मोड़ आ गया है। आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगे कि हनुमान जी (आन तिवारी) सूर्य देव (मल्हार पांड्या) से दिव्य विद्याएं सीखने जाते हैं, लेकिन सूर्य देव समेत अग्नि देव, यम देव और अश्विनीकुमार उनके अनुरोध को ठुकरा देते हैं। इसी दौरान हनुमान जी को सूर्य देव और शनि देव के बीच के पुराने मतभेदों का भी पता चलता है। दृढ़ निश्चय के साथ प्रयास करते हुए हनुमान जी एक रहस्यमयी लोक ‘असुर्य लोक’ में पहुंच जाते हैं, जहां उन्हें बल, बुद्धि और विश्वास की कठिन परीक्षाएं देनी होंगी।आन तिवारी ने कहा, “हनुमान जी कभी हार नहीं मानते, यही बात मुझमें भी गहराई से उतर गई है।”
‘वीर हनुमान’ हर दिन सोनी सब पर प्रसारित होता है।

