क्रायोप्रिजर्वेशन: अमरता की चाह में अमीर लोग फ्रीज करवा रहे हैं अपने शव

नई दिल्ली। अमेरिका की Alcor Life Extension Foundation नामक कंपनी अमीर लोगों के शवों को भविष्य के लिए संरक्षित कर रही है। इस प्रक्रिया को क्रायोप्रिजर्वेशन कहा जाता है, जिसमें शवों को -196°C तापमान पर लिक्विड नाइट्रोजन में रखा जाता है, ताकि भविष्य में अगर तकनीक विकसित हो जाए तो उन्हें दोबारा जीवित किया जा सके। अब तक कंपनी ने अमेरिका में 230 और दुनियाभर में 500 से अधिक शव संरक्षित किए हैं। पूरे शरीर को संरक्षित कराने में करीब 1.8 करोड़ रुपये, जबकि सिर्फ दिमाग संरक्षित कराने में 66 लाख रुपये का खर्च आता है।

 

 

इस प्रक्रिया में खून को एक विशेष द्रव से बदला जाता है ताकि शरीर में बर्फ न जमे। फिर शव को विशेष कंटेनर में स्टोर किया जाता है। इन अमीरों को उम्मीद है कि विज्ञान एक दिन उन्हें दोबारा जीवन दे सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.