मुंबई। भारत के प्रमुख डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म Hungama OTT पर 12 अगस्त को रिलीज़ होने जा रही है एक नई और रोमांचक थ्रिलर वेब सीरीज़ ‘Let’s Play Blind’। यह सीरीज़ अंडरग्राउंड जुए की चकाचौंध भरी लेकिन जानलेवा दुनिया को उजागर करती है, जहां हर चाल किसी बड़ी कीमत के साथ आती है। कहानी की धुरी हैं तीन उच्चवर्गीय महिलाएं — मोहीनी, नीता और शनाया — जो एलीट गैम्बलिंग सर्किट पर राज करती हैं। लेकिन जब दो बाहरी लोग, मोहक और काव्या, उनकी दुनिया में प्रवेश करते हैं, तो घटनाओं की ऐसी श्रृंखला शुरू होती है जो सब कुछ बदल देती है। इस सीरीज़ में अक्षिथ सुखिजा, युक्ति कपूर, डॉली चावला, कंगना शर्मा, एमी एला, और रिभु मेहरा जैसे दमदार कलाकार नज़र आएंगे।
अक्षिथ सुखिजा इस सीरीज़ में मोहक का किरदार निभा रहे हैं — एक आकर्षक लेकिन रहस्यमयी खिलाड़ी, जिसके इरादे शुरू से ही स्पष्ट नहीं हैं।
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अक्षिथ ने कहा, “जब मैंने पहली बार स्क्रिप्ट सुनी, तो मैं इस किरदार की गहराई से तुरंत जुड़ गया। मोहक एक ऐसा किरदार है जो हर वक्त शक्ति और मानसिक टूटन के बीच संतुलन बनाए रखता है। वो एक योजना के साथ आता है, लेकिन खुद ही अप्रत्याशित खेलों में उलझ जाता है। इसी तनाव ने मुझे इस रोल के लिए आकर्षित किया।”
‘Let’s Play Blind’ में जैसे-जैसे पत्ते खुलते हैं, राज़ बाहर आते हैं, गठबंधन बदलते हैं और आखिरकार जिंदा बचना ही असली जीत बन जाती है। यह सीरीज़ दर्शकों को एक भावनात्मक और रोमांच से भरपूर सफर पर ले जाएगी, जहां कुछ भी वैसा नहीं है जैसा दिखाई देता है।
‘Let’s Play Blind’ का प्रीमियर 12 अगस्त को केवल Hungama OTT पर!

