नोरा फतेही खोलेंगी अपनी डांस अकादमी ‘डांस विद नोरा’

मुंबई।  ग्लोबल डांस आइकन नोरा फतेही ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज़ देते हुए ‘डांस विद नोरा’ नाम से अपनी खुद की डांस अकादमी खोलने का सपना जाहिर किया है। इस हफ्ते नोरा अचानक मुंबई के कई डांस स्टूडियोज़ में पहुंचीं और वहां बच्चों और यंग डांसर्स को अपने लेटेस्ट कोरियोग्राफी पर डांस करते देख भावुक हो गईं।  नोरा ने इन खूबसूरत लम्हों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा,“आप सभी का प्यार देखकर दिल भर आया। अब मैं जल्द से जल्द अपनी ‘डांस विद नोरा’ अकादमी शुरू करना चाहती हूं।” उनके स्टूडियो विज़िट के दौरान माहौल किसी सपने जैसा बन गया। कुछ फैंस की आंखों में आंसू थे, तो कुछ की मुस्कान में खुशी छलक रही थी। नोरा ने बच्चों के साथ डांस किया, उनके अनुभव सुने और उन्हें गले लगाकर यह जताया कि वे कितने खास हैं। उनका ongoing ‘Dance with Nora’ कैंपेन पहले से ही युवाओं को मंच दे रहा है — और अब यह एक बड़ी पहल बनने जा रही है जो भारत के डांस टैलेंट को आगे बढ़ाएगी।

नोरा ने इन खूबसूरत लम्हों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा,“आप सभी का प्यार देखकर दिल भर आया। अब मैं जल्द से जल्द अपनी ‘डांस विद नोरा’ अकादमी शुरू करना चाहती हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published.