सौरभ शुक्ला ने खोली ‘बिंदिया के बाहुबली’ के बड़ा दावन की परतें


मुंबई।  Amazon MX Player की नई वेब सीरीज़ बिंदिया के बाहुबली में दिग्गज अभिनेता सौरभ शुक्ला ने ‘बड़ा दावन’ के किरदार को बेहद प्रभावशाली अंदाज़ में निभाया है। यह किरदार जहां एक ओर सख्त और ताकतवर गैंगस्टर है, वहीं दूसरी ओर एक भावुक और ज़िम्मेदार पिता भी है। सौरभ शुक्ला ने बताया कि यह भूमिका विरोधाभासों से भरी है, जो दर्शकों को बांधे रखती है।
यह पॉलिटिकल क्राइम ड्रामा छोटे शहर की पृष्ठभूमि में सत्ता, विश्वासघात और पारिवारिक संघर्ष को पेश करता है। शो अब Amazon MX Player पर मुफ्त स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.