नई दिल्ली। इस 23 अगस्त, शनिवार, अनमोल सिनेमा लेकर आ रहा है दो शानदार फिल्में – एक दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी और दूसरी डर और हंसी से भरपूर हॉरर-कॉमेडी। दोपहर 1:30 बजे, देखिए अजय देवगन, टब्बू और जिम्मी शेरगिल अभिनीत “औरों में कहां दम था”। यह फिल्म एक ऐसी प्रेम गाथा है जो वक्त, दूरियों और किस्मत के मोड़ों के बीच बसी हुई है। शाम 7:30 बजे, होगा टीवी पर पहली बार “द भूतनी” का प्रसारण। संजय दत्त, मौनी रॉय, सनी सिंह और पलक तिवारी की यह फिल्म एक रहस्यमयी कॉलेज में आत्मा ‘मोहब्बत’ की मौजूदगी की कहानी कहती है, जो हर वैलेंटाइन डे पर तबाही मचाती है। डर, ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म है पूरे परिवार के लिए एक मज़ेदार अनुभव।
तो तैयार हो जाइए इस शनिवार मनोरंजन के डबल धमाके के लिए – सिर्फ अनमोल सिनेमा पर!

