गणेश चतुर्थी के जश्न में डूबे सोनी सब के सितारे, साझा कीं अपनी यादें और परंपराएँ

मुंबई।  जैसे ही गणेश चतुर्थी का पर्व नज़दीक आता है, चारों ओर भक्ति, उमंग और मिठास का माहौल बन जाता है। इस खास मौके पर सोनी सब के लोकप्रिय सितारों—ऋषि सक्सेना, गौरी टोंक, आशी सिंह, अभिषेक वर्मा और गरिमा परिहार—ने अपनी-अपनी परंपराएं और इस त्योहार से जुड़ी खास बातें साझा कीं।

‘इत्ती सी ख़ुशी’ में संजय का किरदार निभा रहे ऋषि ने बताया कि उन्हें उकडीचे मोदक सबसे ज़्यादा पसंद हैं और महाराष्ट्र में गणेशोत्सव का माहौल उन्हें बहुत भाता है। वहीं, नंदिता का किरदार निभा रहीं गौरी टोंक ने कहा कि उन्हें सजावट और पारिवारिक पकवानों जैसे पुरण पोली और चकली बनाना बेहद पसंद है।

‘उफ़्फ़…ये लव है मुश्किल’ की कैरी यानी आशी सिंह ने बताया कि अब उनके घर बप्पा पूरे पांच दिनों तक विराजते हैं और वह खुद भोग बनाने में भाग लेती हैं। शौर्य का किरदार निभा रहे अभिषेक वर्मा को विसर्जन की शोभायात्रा और नारियल बर्फी बेहद पसंद है।

‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की दीप्ति परिख यानी गरिमा परिहार के लिए यह त्योहार घर में खुशियाँ और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है।

देखिए इत्ती सी ख़ुशी, उफ़्फ़…ये लव है मुश्किल और पुष्पा इम्पॉसिबल, सोमवार से शनिवार, केवल सोनी सब पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published.