‘सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, कश्मीर की पहली महिला प्लेबैक सिंगर को श्रद्धांजलि

मुंबई। प्राइम वीडियो ने अपनी नई फिल्म सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। यह फिल्म कश्मीर की पहली महिला प्लेबैक सिंगर और पद्मश्री से सम्मानित राज बेगम की प्रेरणादायक कहानी पर आधारित है। फिल्म में सबा आज़ाद और सोनी रज़दान ने नूर बेगम का किरदार दो अलग-अलग समय में निभाया है। इसका निर्देशन दानिश रेंजू ने किया है और इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट, एप्पल ट्री पिक्चर्स व रेंजू फिल्म्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। कहानी एक युवा गायिका नूर की है, जो समाज की रुकावटों के बावजूद संगीत के प्रति अपने जुनून को जीती है। सबा आज़ाद ने कहा, “यह फिल्म महिलाओं की हिम्मत और आज़ादी की कहानी है।”

यह फिल्म जल्द ही प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.