गोवा में 30-31 अगस्त को होगा हिफा 2025, टिकटों की कीमतें दोगुनी

मुंबई।  गोवा 30-31 अगस्त को हेल्थकेयर आइकॉनिक फैशन एंड अवॉर्ड्स (हिफा) 2025 के दूसरे संस्करण की मेजबानी करेगा। इस आयोजन में एलोपैथी, आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी समेत कई चिकित्सा पद्धतियों के विशेषज्ञ एक मंच पर आएंगे। इस इवेंट में 500+ डॉक्टर, 20+ अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि और 200+ हेल्थकेयर बिज़नेस ओनर्स के शामिल होने की उम्मीद है। केंद्रीय मंत्री श्री नित्यानंद राय, श्री अर्जुन राम मेघवाल, पद्मश्री डॉ. रामाकांत देशपांडे समेत कई दिग्गज इसमें भाग लेंगे।

गोवा जाने वाली उड़ानों, ट्रेनों और बसों के किराए दोगुने हो गए हैं। होटल फुल हैं और पूरे शहर में उत्साह है। डॉ. बिस्वजीत मंडल के नेतृत्व में यह इवेंट हेल्थकेयर में एक नया इतिहास रचने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.