मुंबई। Amazon MX Player के बहुप्रतीक्षित रियलिटी शो Rise & Fall का तापमान अभी से बढ़ने लगा है। नए प्रोमो में दिल्ली के फिटनेस इंफ्लुएंसर आरूष भोला और मुंबई के चार्मिंग पर्सनालिटी अरबाज़ पटेल की जोरदार नोकझोंक ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया है।
वीडियो में आरूष जब वेटलिफ्टिंग करते नजर आते हैं, तो अरबाज़ तंज कसते हैं, “ये क्या बच्चों वाले खिलौने उठा रहा है?” जवाब में आरूष पलटवार करते हैं, “हम बच्चों के बाप हैं।” बात यहीं नहीं रुकती—अरबाज़ फिर कहते हैं, “दिल्ली वाली अकड़ NCR के 10 किलोमीटर बाद खत्म हो जाती है।” आरूष भी पीछे नहीं हटते और उन्हें कहते हैं, “मुंबई के नाचोज़, जा ऑडिशन की लाइन में लग!”
शो में आने से पहले ही इतनी तीखी बहस दर्शकों को आने वाले ड्रामा की झलक दे रही है। दोस्ती हो या दुश्मनी, यह सीज़न भरपूर मनोरंजन का वादा कर रहा है।
Rise & Fall का स्ट्रीमिंग प्रीमियर 6 सितंबर से केवल Amazon MX Player पर, बिल्कुल मुफ्त

