क्या ‘राइज़ एंड फॉल’ छोड़ने वाली हैं संगीता फोगाट? इमोशनल ब्रेकडाउन ने फैंस को किया हैरान

मुंबई।   देश की जानी-मानी पहलवान और ‘राइज़ एंड फॉल’ की मजबूत कंटेस्टेंट संगीता फोगाट को जब कैमरे पर रोते हुए देखा गया, तो हर कोई हैरान रह गया। हमेशा अपने हौंसले और जज्बे के लिए पहचानी जाने वाली संगीता ने शो में अपने परिवार को याद करते हुए इमोशनल ब्रेकडाउन झेला। भावुक होते हुए संगीता ने कबूल किया कि परिवार से दूर रहना उनके लिए सबसे मुश्किल चुनौती है। इस दौरान कुछ पल ऐसे भी आए जब लगा कि वह खेल को छोड़ने का मन बना चुकी हैं। सोशल मीडिया पर पहले से ही चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं – क्या संगीता इस मानसिक दबाव को झेल पाएंगी, या यह उनके सफर का अंत होगा?

इस हफ्ते ‘राइज़ एंड फॉल’ के घर को दो हिस्सों में बाँटा गया है – वर्कर्स और रूलर्स। वर्कर्स में शामिल हैं: अर्जुन बिजलानी, कुब्रा सैत, संगीता फोगाट, अनाया बंगड़, आरूष भोला, आकृति नेगी और नूरीन शाह।
रूलर्स की कुर्सी संभाले बैठे हैं: कीकू शारदा, धनश्री वर्मा, आदित्य नारायण, आहाना कुमरा, बाली, नयंदीप रक्षित, अर्बाज़ पटेल और पवन सिंह। अब सबसे बड़ा सवाल यही है – क्या संगीता फोगाट इस मुश्किल घड़ी से निकलकर वापसी करेंगी, या वाकई यह उनके ‘राइज़ एंड फॉल’ सफर का अंतिम मोड़ है?

देखते रहिए ‘राइज़ एंड फॉल’ रोज़ाना दोपहर 12 बजे अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर और रात 10:30 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर – बिल्कुल मुफ्त।

Leave a Reply

Your email address will not be published.