मुंबई। रियलिटी शो राइज़ एंड फॉल के पहले नॉमिनेशन टास्क में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। वर्कर्स के बीच नॉमिनेशन के दौरान अर्जुन बिजलानी और आकृति नेगी के बीच तीखी बहस हो गई। आकृति ने अर्जुन को ताना मारते हुए कहा, “हीरो बन गए?” तो अर्जुन ने पलटवार किया, “मैं हूं, पर तुम अपने एटीट्यूड से कभी हिरोइन नहीं बनोगी।” इस पर आकृति भड़क गईं। टास्क के अंत में संगीता फोगाट, आरूष भोला, आकृति नेगी और नूरीन शाह डेंजर ज़ोन में आ गए। शो में वर्कर्स और रूलर्स के बीच टकराव गहराता जा रहा है। राइज़ एंड फॉल स्ट्रीम हो रहा है Amazon MX Player पर दोपहर 12 बजे और Sony TV पर रात 10:30 बजे।

