मुंबई। Amazon MX Player ने Sony Entertainment Television के साथ मिलकर अपने लोकप्रिय रियलिटी शो ‘Rise and Fall’ का प्रसारण नेटवर्क बढ़ाया है। अब यह शो डिजिटल प्लेटफॉर्म Amazon MX Player पर दोपहर 12 बजे और Sony टीवी पर रात 10:30 बजे फ्री में दिखाया जाएगा। शो में 15 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स भाग लेते हैं, जो सत्ता, रणनीति और नेतृत्व की चुनौती का सामना करते हैं। Ormax Media की रेटिंग के मुताबिक, ‘Rise and Fall’ अपनी लॉन्चिंग सप्ताह में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में शामिल है। Amazon MX Player के कंटेंट हेड अमोघ दुसाद ने इस साझेदारी को भारत में एक नया और अनोखा कदम बताया, जबकि Sony टीवी के अक्षय अग्रवाल ने कहा कि यह सहयोग टीवी और डिजिटल दर्शकों तक बेहतरीन कंटेंट पहुंचाने का नया तरीका है।
शो के प्रमुख स्पॉन्सर हैं Lux Cozi, Orient Electric, Haier, Pintola और Avvatar Whey Protein।

