‘राइज़ एंड फॉल’ में अर्बाज़ पटेल बने नए Ultimate Ruler, अर्जुन बिजलानी और आदित्य नारायण को पछाड़ा

मुंबई।  इस हफ्ते के एपिसोड में रियलिटी शो राइज़ एंड फॉल ने रोमांच और रणनीति से भरपूर मोड़ लिया, जहां अर्बाज़ पटेल ने अर्जुन बिजलानी और आदित्य नारायण को मात देकर Ultimate Ruler का खिताब अपने नाम कर लिया।पिछले हफ्ते के Ultimate Ruler नयन्दीप रक्षित को इस बार एक खास शक्ति मिली — एक कंटेंडर को सीधे नामित करने की। उन्होंने बिना देर किए अर्जुन का नाम लिया। इसके बाद चला नॉमिनेशन का सिलसिला: अर्जुन ने पवन को चुना, पवन ने आहाना को, आहाना ने धनश्री को और धनश्री ने नयन्दीप का नाम लिया। अंत में अर्बाज़, आदित्य और अर्जुन कंटेंडर के रूप में सामने आए। फाइनल Pipeline टास्क में तीनों ने अपने-अपने वर्कर्स के साथ मुकाबला किया। अर्जुन के साथ थे आरुष और आकृति, आदित्य के साथ बाली और कुब्रा, जबकि अर्बाज़ ने किकु शारदा और अनाया बंगर पर भरोसा जताया। यह टास्क समन्वय, रणनीति और रफ्तार का था।

एक सांस रोक देने वाले फिनिश में अर्बाज़ और उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे तेज़ी से टास्क पूरा किया और उन्हें मिला Ultimate Ruler का ताज।इस हफ्ते शो में वर्कर्स और रूलर्स के बीच दिलचस्प जंग जारी है। वर्कर्स में हैं: किकु शारदा, कुब्रा सैत, संगीता फोगाट, अनाया बंगर, आरुष भोला, बाली और आकृति नेगी। वहीं रूलर्स की कुर्सी संभाल रहे हैं: अर्जुन बिजलानी, धनश्री वर्मा, आदित्य नारायण, आहाना कुमरा, नयन्दीप रक्षित, अर्बाज़ पटेल और पवन सिंह।

राइज़ एंड फॉल के नए एपिसोड्स देखें रोजाना Amazon MX Player पर दोपहर 12 बजे और Sony Entertainment Television पर रात 10:30 बजे, बिल्कुल मुफ्त।

Leave a Reply

Your email address will not be published.